Tunisha Sharma Suicide: 'जो जुनून के दम पर आगे बढ़ते...वो रुकते नहीं' मौत से 6 घंटे पहले तुनिशा ने किया था यह पोस्ट

By: Pinki Sat, 24 Dec 2022 10:36:12

Tunisha Sharma Suicide: 'जो जुनून के दम पर आगे बढ़ते...वो रुकते नहीं' मौत से 6 घंटे पहले तुनिशा ने किया था यह पोस्ट

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने 20 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने शो के सेट पर सुसाइड की है। एक्ट्रेस ने 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' समेत तमाम चर्चित शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई। अचानक एक्ट्रेस के यूं दुनिया छोड़कर जाने से हर कोई हैरान है। इस बीच उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर तुनिशा काफी एक्टिव थीं। मौत कीखबरआने से 6 घंटे पहले ही उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट की थी। बता दें कि एक्ट्रेस का जन्म 4 जनवरी 2022 को चंडीगढ़ में हुआ था। टीवी सीरियल्स के साथ-साथ वह फिल्मों में भी अभिनय का जादू चला चुकी थीं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह साइड पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ तुनिशा शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'जो जुनून के दम पर आगे बढ़ते हैं, वो रुकते नहीं हैं।' उनका आखिरी पोस्ट देखकर इस बात का साफ अंदाजा हो रहा है कि वह एक मजबूत इरादों वाली शख्सियत थीं। उनकी मौत पर फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

तुनिशा के आखिरी पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- '6 घंटे पहले तुमने पोस्ट किया था और अब सुसाइड... ये कैसी दुनिया में रह रहे हैं हम?' एक अन्य फैन ने तुनिशा की इस पोस्ट पर RIP लिखते हुए कहा- 'अलीबाबा में शहजादी मरियम के रोल में आपका पहला अपीयरेंस कभी नहीं भूलूंगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'कितने दुख की बात है। ये कदम उठाने से पहले वो ना जाने कितने कुछ से गुजर रही होगी।'

बता दें कि तुनिशा ने बाल कलाकार के रूप में इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी और 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' सीरियल से डेब्यू किया था। फिलहाल, एक्ट्रेस की आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तुनिशा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिवाड़ी के अस्पताल भेजा गया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com